{"_id":"645bd5d74cfc28e8ef0c1798","slug":"it-is-difficult-to-live-till-late-night-in-sahalg-with-the-noise-of-dj-bageshwar-news-c-8-1-136245-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सहालग में देर रात तक डीजे के शोर से जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सहालग में देर रात तक डीजे के शोर से जीना मुहाल
Wed, 10 May 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 10 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में सहालग के दौरान देर रात तक बज रहे डीजे के शोर से लोग परेशान हो गए हैं। रात दस बजे तक ही डीजे पर गाने बजाने का नियम है। यहां देर रात तक धड़ल्ले से डीजे का शोर हो रहा है। जिम्मेदार कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
डीजे का शोर हृदय रोगियों के लिए घातक है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर भी डीजे का शोर भारी पड़ रहा है। लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। रात के बारह-एक बजे तक डीजे के हो-हल्ले पर पुलिस-प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। इन दिनों विवाह समारोह का सीजन जोरों पर है। नगर के किसी न किसी मोहल्ले में रोज विवाह समारोह हो रहे हैं। सुबह से देर रात तक बज रहे डीजे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विवाह समारोह वाले घरों के आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही मोहल्ले के लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी का कहना है कि निर्धारित समय के बाद डीजे चलाने पर नजर रखी जाएगी। संबंधित का चालान किया जाएगा।