फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Issue of illegal liquor sale in open meeting

खुली बैठक में उठा अवैध शराब की बिक्री का मुद्दा

Fri, 19 May 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 19 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Issue of illegal liquor sale in open meeting
बिलौना में खुली बैठक में उपस्थित ग्रामीण।  - फोटो : अमर उजाला

बिलौना गांव में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तमाम विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ग्रामीण महिलाओं ने अवैध रूप से बेची जा रही शराब का मुद्दा उठाते हुए इसमें लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बिलौना पंचायत घर में ग्रामीण प्रधान कैलाश गड़िया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव में चकबंदी पर विचार विमर्श किया गया। एपीजे अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना का प्लान तैयार करने सहित पेंशन धारकों का सत्यापन, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, प्राथमिक शिक्षा, मध्याह्न भोजन आदि पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधान ने सभी तरह के विकास कार्यों को ग्रामीणों के सहयोग से ही आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब पर चिंता जताते हुए शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में ग्राम प्रधान कैलाश गड़िया, बसंती देवी, जीवंती देवी, हेमा नेगी, गोविंदी दफौटी, भुवन कांडपाल, विनोद, जगदीश, नंदन सिंह, किशन सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed