{"_id":"6928976b120f6defff09f932","slug":"intermediate-student-injured-in-monkey-attack-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-120267-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बंदर के हमले में इंटर की छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बंदर के हमले में इंटर की छात्रा घायल
Thu, 27 Nov 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल रिया।
काफलीगैर (बागेश्वर)। जिले में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी बन रही है। बंदरों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जीआईसी काफलीगैर की इंटर की छात्रा को बंदर ने हमला कर जख्मी कर दिया। छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
बृहस्पतिवार को छौना निवासी रिया (17) पुत्री भगवती प्रसाद साथी छात्राओं के साथ विद्यालय को आ रही थी। इसी दौरान बंदर ने उनपर हमला कर दिया। उनके भागने के दौरान बंदर रिया पर झपट गया और वह नीचे गिर गई। रास्ते पर गिरने से वह चोटिल हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. साबिया ने बताया कि छात्रा के सिर और नाक में चोट लगी है। उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।