फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions on how to salvage from the time of the abuse cases

उत्पीड़न के मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश

Sat, 19 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 19 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार उत्पीड़न की जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम भूपाल सिंह मनराल ने लंबित मामलों को समय से निस्तारित कर वादों की राहत राशि बांटने के निर्देश दिए। डीएम ने पिछली बैठकों में मिले प्रकरणों की समीक्षा भी की। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह ने अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 के तहत संशोधित अधिनियम 2014 की जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि वर्ष 2014-15 में प्राप्त दो वादों में 2.17 लाख की राहत राशि बांटी गई। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्राप्त चार वादों की राहत राशि की स्वीकृति की जानकारी भी दी। बैठक में एसपी एनएस नपलच्याल, कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया, जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार, तहसीलदार खुशबू आर्या, अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, विशेष लोक अभियोजक पूरन चंद्र टम्टा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed