{"_id":"586fe36f4f1c1b0b32158a5d","slug":"instructions-for-the-disposal-of-directly-assessing-public-grievances","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का सात दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में जनशिकायत प्रकोष्ठ की बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने लंबित मामलों की जांच के लिए नामित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से जनशिकायतों का निस्तारण समय से करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा है कि जांच में शिकायतकर्ता के दोषी पाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के पेंशन संबंधी प्रकरणों में संवेदनहीनता न दिखाएं। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 364 जनशिकायतों में से 178 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
शेष 186 लंबित मामलों पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत कर निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सुखवीर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीएफओ एमबी सिंह, एडीएम एसएस जंगपांगी, वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडे, एसडीएम श्याम सिंह राणा, कपकोट के एसडीएम रवींद्र सिंह, गरुड़ के एनएस नगन्याल, कांडा की रिंकू बिष्ट, डीडीओ केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, सीएमओ डॉ. संजय साह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन