फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspire to connect the unemployed with self-employment

बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने को करें प्रेरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Inspire to connect the unemployed with self-employment
कपकोट के स्मृद्धि ग्रोथ सेंटर में उत्पादों की जानकारी लेते प्रभारी सचिव बीएस मनराल। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के दो दिनी भ्रमण पर आए जिले के प्रभारी सचिव बीएस मनराल प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का जायजा लेकर युवाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी हासिल की। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्र के समन्वयक दुष्यंत ने बताया कि केंद्र 2017 में शुरू हुआ। यहां स्थानीय युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई, कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 72 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। कम से कम तीन माह का कोर्स होता हैं। अभी तक 2600 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है और 773 युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव ने देवलचौड़ा निवासी प्रवीण सिंह मेहता के मत्स्य तालाब और पॉलीहाऊस का निरीक्षण किया। प्रवीण के कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रभारी सचिव ने सीडीओ डीडी पंत को निर्देश दिए कि जो युवा स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें मेहता के मछली तालाब और पॉलीहाउस का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी की पैकिंग करने की सलाह
बागेश्वर। प्रभारी सचिव मनराल ने कपकोट में महिला समूह के समृद्धि ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। महिलाओं ने बताया कि पांच समूहों की 41 महिलाएं धनिया, हल्दी, मिर्च, तेजपत्ता आदि को मशीन में पीस कर पैकिंग करती हैं। बाजार मूल्य से कम दाम में मसाले उपलब्ध कराए जाते हैं। मडुवे के आटे की भी पैकिंग की जाती है। सचिव ने कहा कि तुलसी की बाजार में बहुत मांग है। उन्होंने तुलसी की पैकिंग करने की सलाह दी। इस दौरान डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, तहसीलदार नवाजिश खलीक, नायब तहसीलदार पूजा शर्मा, बीडीओ आलोक भंडारी, बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed