फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspector unconscious quench forest fires, Almora Referee

आग बुझाते वन दरोगा बेहोश, अल्मोड़ा रेफर

Thu, 05 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला / बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला / बागेश्वर Updated Thu, 05 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Inspector unconscious quench forest fires, Almora Referee
आग बुझाता वनकर्मी - फोटो : amar ujala
बुधवार को धूराफाट के जंगल आग से धधक रहे थे। ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में वहां के वन दरोगा भी जी जान से जुटे थे। आग और धुएं से वहां जबरदस्त धुंध छाई हुई थी। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत कर रहे वन दरोगा तारा चंद्र पांडे बेहोश हो गए। ग्रामीण उन्हें तुरंत कठपुड़ियाछीना के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया।  जानकारी के अनुसार धूराफाट क्षेत्र के कंपार्ट नंबर एक, चार और पांच के चीड़ के जंगल में आग धधक रही थी। आग बुझाने में वन दरोगा पांडे, बौड़ी के प्रधान मोहन सिंह रावत, फारेस्ट गार्ड सुुरेश, शंकर सिंह जुटे थे। बुधवार अपराह्न वन दरोगा पांडे आग बुझाते समय अचानक बेहोश हो गए। ग्राम प्रधान और वनकर्मी उन्हें तुंरत कठपुड़ियाछीना के अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

वहां से उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान मोहन सिंह रावत ने बताया कि वन दरोगा का अल्मोड़ा के मालरोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है वहां उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed