फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspection of roads and power homes

सड़कों और बिजली घरों का किया निरीक्षण

Tue, 04 Aug 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 04 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन

 जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने क्षेत्र की कई सड़कों और बिजली घरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने, निर्माणाधीन सड़कों को जल्द पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने चेेताया कि निर्माण कार्यों में हीलाहवाली कतई सहन नहीं होगी।

विज्ञापन


डीएम मनराल ने भराड़ी शामा सड़क में जगह-जगह बनाए जा रहे कल्वर्टों को देखा। कई जगह निर्माण बंद मिलने पर सख्त नाराजगी जाहिर की और लोनिवि के ईई को काम शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 उन्होंने ईई को खड़लेख भनार के किमी तीन, चार और आठ में जगह-जबह बने गड्ढों को भरने, मलबा तुरंत हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने इसी सड़क के किमी आठ से आगे पीएमजीएसवाई किमी दो में डामरीकरण कार्य को देखा। सड़क पर कल्वर्टों का निर्माण बंद मिला। दीवारें भी कई जगह क्षतिग्रस्त थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटबगड़ में धंसी सड़क और पुरानी मशीनों के रखने से बंद पड़ी नाली को भी देखा। डीएम ने पीएमजीएसवाई के ईई को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ईई को ग्रामीणों की मांग पर खड़लेख भनार नामतीचेटाबगड़ सड़क से लाथी गांव के पास अधूरी कटिंग को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

भनार टिकटा सुकरौड़ा के पास खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान डीएम को प्रतीत हुआ कि उसमें कोई भी काम किया ही नहीं गया है।

उन्होंने सीडीओ को तुरंत पत्रावली पेश करने के निर्देश दिए। डीएम ने शामा में निर्माणाधीन विद्युत उप केंद्र के निर्माण में अपनाई जा रही धीमी गति पर गहरी नाराजी जताई।


उन्होंने ऊर्जा निगम के ईई को निर्धारित समय के भीतर काम पूूरा करने को कहा। ग्रामीणों ने डीएम से क्षेत्र में संचार सेवा उपलब्ध कराने की मांग की।

डीएम ने मामले में दूर संचार अल्मोड़ा के महाप्रबंधक से बात करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम केएस टोलिया समेत संबंधित विभागों के अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed