फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspection done by the officers.

दो दिन में सुचारु करें कर्मी-हरसिंग्याबगड़ सड़क : डीएम

Mon, 09 Sep 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 09 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Inspection done by the officers.
बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया और डीएम आशीष भटगांई ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सड़क महकमे के अधिकारियों को बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीन और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। बोल्डर और मलबा गिरने से बंद कर्मी और हरसिंग्याबगड़ सड़क पर दो दिन में यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बोल्डर और मलबा गिरने से बंद कर्मी सड़क के निरीक्षण के दौरान विधायक गढ़िया ने कहा कि सड़क में जमा मलबा तेजी से हटाने के लिए बड़ी मशीनें मंगाई हैं। पहाड़ी से गिर रहे मलबे से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भूस्खलन की निगरानी के लिए वाचर लगाने के लिए कहा है। डीएम ने पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अधिकारियों को तेजी से बंद सड़कों पर आवागमन सुचारू करने के लिए कहा। गांसू के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अनुराग आर्य, ईई लोनिवि अमित पटेल, पीएमजीएसवाई अंबरीश रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed