फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspection by AD in Bageshwar

अपर शिक्षा निदेशक को बंद मिला ओखलीसिरोद स्कूल, शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Inspection by AD in Bageshwar
बागेश्वर के ओखलीसिरोद प्राथमिक स्कूल में पत्रावलियों का निरीक्षण करते अपर शिक्षा निदेशक। विज्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अपर शिक्षा निदेशक (एडी) अजय कुमार नौटियाल के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिलना राजकीय जूनियर हाईस्कूल ओखलीसिरौद के शिक्षकों पर भारी पड़ गया। एडी ने स्कूल बंद होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उप शिक्षाधिकारी को स्कूल में तैनात तीनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी अजय ने शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों का निरीक्षण किया। सैनिटाइजेशन के लिए शनिवार को स्कूल में बच्चों के लिए अवकाश रहता है लेकिन शिक्षकों को आना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान एडी जूनियर हाईस्कूल औखलीसिरौद गए तो स्कूल बंद मिला।
विज्ञापन

कोई भी शिक्षक विद्यालय में नहीं था। इस पर अपर शिक्षा निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताकर स्कूल में तैनात शिक्षकों पर कार्रवाई कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जीआईसी काफलीगैर के निरीक्षण के दौरान भी अभिलेख अपूर्ण पाए गए। एडीने प्रधानाचार्य और शिक्षकों को अभिलेखों को जल्द पूर्ण कर उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट के निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा
बागेश्वर। निरीक्षण के दौरान अपर शिक्षा निदेशक ने प्राथमिक विद्यालय ओखलीसिरौद का भ्रमण कर वहां चल रहे विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने डीईओ बेसिक, माध्यमिक, सीईओ कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) भी गए। यहां चल रहे विज्ञान कार्यक्रम की सराहना की। डायट के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्यों पर भी संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed