{"_id":"6a63bb1bcc63872b220bd719","slug":"insist-on-arresting-the-accused-of-attacking-the-forest-officer-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126754-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े
Sat, 25 Jul 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। चंपावत वन प्रभाग में शासकीय कार्य के दौरान वन दरोगा पवन सिंह महरा के साथ हुई अभद्रता के विरोध में जिले के वन कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। हमले के विरोध में वन प्रभाग के चारों प्रमुख कर्मचारी संघों वन बीट अधिकारी संघ, सहायक वन कर्मचारी संघ, उप वन क्षेत्राधिकारी संघ और रेंज अधिकारी संघ ने एक संयुक्त आपात बैठक बुलाई।
शुक्रवार को हुई बैठक में वन कर्मियों ने घटना की निंदा की। वन बीट अधिकारी संघ के चंदन कुमार ने बताया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने ने शासन-प्रशासन से नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और ड्यूटी के दौरान वनकर्मियों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।