{"_id":"584999864f1c1b104f449e9b","slug":"information-created-a-stir-by-appearing-leopard-degree-college-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":" डिग्री कालेज परिसर में तेंदुआ दिखने सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेज परिसर में तेंदुआ दिखने सूचना से मचा हड़कंप
अमर उजाला बागेश्वर
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर महाविद्यालय परिसर में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। झाड़ियों में एक कुत्ते का अधखाया शव मिला। काफी तलाशी के बाद भी तेंदुआ नहीं मिला।
बृहस्पतिवार को सायं करीब साढ़े चार बजे एक महिला ने महाविद्यालय परिसर में झाड़ियों की तरफ तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली से पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। वहां पर पुलिस के जवानों और छात्रावास के छात्रों के साथ ही आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। पूरे महाविद्यालय परिसर के साथ ही झाड़ियों में तलाशने के बाद वहां एक कुत्ते का आधा खाया हुआ शव मिला। सुरक्षा के लिहाज से इसके बाद फिर से परिसर में तेंदुआ होने की संभावना को देखते हुए तलाशी की गई लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया।
एसआई गोपाल राम ने बताया कि महाविद्यालय की झाड़ियों में कुत्ते का शव देखा गया है। माना जा रहा है कि रात को तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में घुसा हो और कुत्ते को मारने के बाद उसे खाने के लिए झाड़ी में ले गया हो। महाविद्यालय परिसर में तेंदुए के देखे जाने से लोग दहशत में हैं। बागेश्वर शहर के नीलेश्वर की पहाड़ी में तेंदुए नजर आते रहते हैं।
विज्ञापन
08 बीजीएस 13 पी - महाविद्यालय में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस व अन्य।