{"_id":"59231cad4f1c1b3c6a536af3","slug":"induced-by-irreversible-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ोतरी नहीं होने से भड़के प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ोतरी नहीं होने से भड़के प्रेरक
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 22 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देने जातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा प्रेरकों को गत वर्ष मार्च महीने से मानदेय नहीं मिलने और उसमें बढ़ोतरी नहीं होने से रोष है। प्रेरकों ने बनलेख क्षेत्र के भ्रमण पर आए कपकोट के विधायक से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विधायक से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करके उन्हें विद्यालयों में शिक्षा मित्रों की तरह समायोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षा प्रेरक संगठन के जिलाध्यक्ष शांति धपोला के नेतृत्व में प्रेरकों ने विधायक बलवंत भौर्याल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रेरकों ने कहा कि उन्हें वर्षों से अल्प मानदेय दो हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहा है, यह भी गत वर्ष 2016 से मिल रहा है। मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने विधायक से न्यूनतम मानदेय बढ़ाने और अन्य लंबित समस्याओं के समाधान में पूरा सहयोग देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष हरीश रावत, आशा आर्या, सचिव रमेश चंद्र, सह सचिव बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष नीमा जोशी, नवीन चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन