फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   increasing threat of wild boars in the rural areas of Bageshwar farmers have reduced the production of Gaderi

UK News: जंगली सुअर की धमक पड़ रही गडेरी खरीदने वालों पर भारी, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन में आई गिरावट

Fri, 07 Nov 2025 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Nov 2025 12:26 PM IST
सार

बागेश्वर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों की धमक बढ़ने से किसानों ने गडेरी का उत्पादन कम कर दिया है। उत्पादन कर रहे किसान भी कड़ी मशक्कत कर गडेरी की खेती को सुअरों से बचा रहे हैं। 

विज्ञापन
increasing threat of wild boars in the rural areas of Bageshwar farmers have reduced the production of Gaderi
गडेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दियों के मौसम में पहाड़ों में उत्पादित होने वाली गडेरी की मैदानों तक मांग रहती है। बीते वर्षों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों की धमक बढ़ने से किसानों ने गडेरी का उत्पादन कम कर दिया है। उत्पादन कर रहे किसान भी कड़ी मशक्कत कर गडेरी की खेती को सुअरों से बचा रहे हैं। खेती करने में अधिक मेहनत और उत्पादन कम होने से बाजार में गडेरी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन

 

कभी सर्दी के मौसम में पहाड़ में विशेष रूप से खाई जाने वाली गडेरी का जायका अब महंगा होता जा रहा है। पिछले साल 40 से 45 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाली गडेरी इस बार 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। जिले में दो साल पहले तक 10 से 15 क्विंटल से अधिक गडेरी का उत्पादन होता था। अब सात-आठ क्विंटल से अधिक पैदावार नहीं हो रही है।

विज्ञापन

सब्जी व्यापारी भूपेंद्र जोशी ने बताया कि गडेरी मौसमी सब्जी के रूप में बाजार में आती है। पहले से किसान अधिक मात्रा में इसका उत्पादन करते थे जिससे बाजार में यह कम दाम पर उपलब्ध हो जाती थी लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों की धमक बढ़ने लगी तो गडेरी की कीमतों में बीते दो वर्षों से उछाल देखा रहा है। चार-पांच क्विंटल गडेरी बाजार में लाने वाले किसान महज एक से दो क्विंटल गडेरी ही ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में गडेरी की मांग अधिक है। जिले में उत्पादन कम होने से बाहरी जिलों से भी गडेरी मंगानी पड़ रही है जिससे उनके दामों में बढ़ोतरी हो रही है। -महेश गोस्वामी, व्यापारी

गडेरी की खेती करना अब आसान नहीं है। जंगली जानवरों से इसे बचाना आए दिन कठिन होता जा रहा है। इससे गांव में किसानों ने उत्पादन करना कम कर दिया है। -रमेश पांडेय, किसान, छौना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed