{"_id":"a7f760e90896a6772430711baabea6c1","slug":"increasing-seats-for-demonstration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटें बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटें बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नतकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों के लिए सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और प्राचार्य डा एससी पंत का घेराव किया।
विज्ञापन
छात्रों ने प्रदर्शन और घेराव के साथ ही ज्ञापन भी सौंपा। यहां सभा को संबोधित करते हुए अमित द्विवेदी ने कहा कि कुलपति से कई बार दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन
सीमित सीटें होने के कारण बहुत से छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाता है। जिला संयोजक आदर्श कठायत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बागेश्वर जिले की हमेशा ही उपेक्षा करता है।
विज्ञापन
यहां नए विषय नहीं खुलते और शिक्षकों के पद भी नहीं भरे जाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर दीपक कठायत, मनोज गोस्वामी, विशाल नेगी, मंगल सिंह नेगी, दीपक टंगड़िया, संजय जोशी, विवेक जोशी, अंकित नगरकोटी सहित तमाम छात्र मौजूद थे।