फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Increasing demand for hill and hybrid vegetable seeds and plants

Bageshwar News: सब्जियों के पहाड़ी और हाईब्रिड बीज-पौधों की बढ़ रही मांग

Sun, 10 May 2026 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 10 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Increasing demand for hill and hybrid vegetable seeds and plants
बागेश्वर। बाजार में मानसून के समय लगाए जाने वाली सब्जियों के पौधाें की मांग बढ़ने लग गई है। किसान जगह-जगह स्टॉल लगाकर सब्जियों के बीज और पौधे बेच रहे हैं। लोगों में पौधों और बीजों की अच्छी मांग से किसानों की आमदनी में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम बदलते ही स्थानीय बाजारों और नर्सरियों में हरियाली छा गई है। गर्मियों की फसलों के लिए मौसमी पौधों का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे बागवानी के शौकीनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस बार बाजार में सबसे ज्यादा मांग शिमला मिर्च और टमाटर के पौधों की है। विक्रेताओं ने बताया कि उनके पास सभी प्रकार के मौसमी पौधे हैं। शिमला मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर और बैंगन के पौधे 10 से 20 रुपये गड्डी बेच रहे हैं। पौधों के अलावा उगल, पहाड़ी मक्का, चौलाई, लौकी, ककड़ी, कद्दू, तुरई, धनिया और खीरे के बीज 10 से 20 रुपये पैकेट बेचे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीजन के समय कुछ बीज अपने घरों में तैयार करते हैं और कुछ हाईब्रिड बीज लेकर उनके पैकेट बनाकर बेचते हैं।
विज्ञापन





कोट
सब्जियों के सीजन में पौधे और बीज बेचने का काम करते हैं, इस सीजन में 600 से 700 का हाइब्रिड बीज लिया था। उनके छोटे-बड़े पैकेट बनाकर बेचते हैं। प्रतिदिन 500 से 700 रुपये की आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर बहादुर, भागीरथी


घर पर पौधे तैयार करते हैं और बाजार में बेचते हैं। हमारे पास पहाड़ी और हाइब्रिड दोनों प्रकार के सब्जियों के बीज उपलब्ध रहते हैं। टमाटर और शिमला मिर्च के पौधों की मांग अधिक आती है। सीजन में रोजगार ठीक चलता है।

चंदन सिंह, मालता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed