{"_id":"5775559f4f1c1b0b7279a8e6","slug":"in-the-two-storey-houses-damaged-by-rain-meladungri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मेलाडुंगरी में दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मेलाडुंगरी में दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
छतिग्रस्त दीवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार रात हुई भीषण बारिश से यहां लोनिवि के पार्क की दीवार भरभराकर गिर गई है। बारिश कपकोट क्षेत्र की सड़केें सोंग-बदियाकोट, कपकोट-कर्मी, खड़लेख-भनार और गोगिना सड़क नहीं खुलने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बारिश से गरुड़ के मेलाडुंगरी गांव के एक दलित का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात की बारिश से यहां लोनिवि प्रांतीय खंड के परिसर में बने पार्क की सुरक्षा दीवार भरभराकर क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने प्रशासन से आपदा प्रबंधन मद से शीघ्र दीवार का पुनर्निर्माण करने को कहा है। उधर बारिश से गरुड़ ब्लॉक के मेलाडुंगरी गांव के नवीन राम पुत्र गोपाल राम का दो कमरों का दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई अलबत्ता उनका घरेलू सामान मलबे में दब गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन