{"_id":"5acbaa1d4f1c1b616b8b4993","slug":"in-the-name-of-re-entry-prevent-illegal-recovery-from-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन: प्रवेश के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली रोको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन: प्रवेश के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली रोको
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुछ निजी स्कूलों पर पुन: प्रवेश के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। परिषद ने जिला प्रशासन से शीघ्र इस पर रोक लगाने की मांग की है। परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम को सौंपे ज्ञापन में परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ विद्यालय संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पुन: प्रवेश के नाम पर अभिभावकों से अवैध रूप से वसूली की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों के संचालकों की मनमानी रोकने के लिए डीएम से विद्यालयों का निरीक्षण करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
कहा कि यदि मनमानी पर रोक नहीं लगी तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में एबीवीपी के जिला संयोजक दीपक सिंह गस्याल, सह संयोजक राजेंद्र दानू, भूपेंद्र दानू, भावेश पाठक, सुंदर दानू, राजू दानू, मनीष, प्रदीप, केतन आदि थे।
विज्ञापन