{"_id":"5de3a8cb768aa87fb7909c02cc58fc9a","slug":"in-the-four-point-demands-dharmgr-begin-relay-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरमघर में क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरमघर में क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर (बागेश्वर)।
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर स्थित धरमघर कस्बे में रविवार से सर्वदलीय उत्थान मंच के बैनर तले क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। धरमघर इंटर कॉलेज का प्रांतीयकरण करने, धरमघर अस्पताल भवन के निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच करने और रिक्त पदों पर तैनाती की भी मांग उठाई है। धरमघर क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का विकास किया जाए और विकास के मामले में इस क्षेत्र के साथ बरते जा रहे दोयम व्यवहार को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
रविवार पहले दिन युवक मंगल दल लोहाथल के अध्यक्ष मनोज कार्की और सामाजिक कार्यकर्ता गणेश पंचपाल क्रमिक अनशन पर बैठे। उनको वरिष्ठ कांग्रेसी गंगा सिंह पांगती, बीडीसी मेंबर चंद्रशेखर पाठक ने माल्यार्पण कर अनशन पर बिठाया। वक्ताओं ने कहा कि दो जिलों की सीमा पर स्थित धरमघर को विकास का अधिक लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन इस क्षेत्र की ज्यादा उपेक्षा हुई है।
विज्ञापन
बागेश्वर का जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के और पिथौरागढ़ का जिला प्रशासन बागेश्वर की जिम्मेदारी मानकर विकास से वंचित करता आया है। अब ज्यादा समय तक उपेक्षा को सहन नहीं किया जाएगा। लोगों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
सभा में भाजपा प्रदेश सचिव गीता ठाकुर, दीपक कार्की, राजेंद्र कार्की, सोनू बड़कोटा, हरीश चुफाल, हीरा सिंह धर्मशक्तू, केदार महर, हरीश कोरंगा, मनोज कार्की, चंद्र सिंह, दीपा कार्की, उमा पंचपाल, वीना पाठक, केदार सिंह कार्की, नंदन सिंह कार्की, श्याम सिंह कार्की, रेनू साह, गीता कांडपाल, गोविंद गनघरिया, पप्पू लाल वर्मा थे।