फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In the dispute, the woman slams the Panchayat member, commotion

विवाद में महिला ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को जड़ा थप्पड़, हंगामा

Mon, 11 Dec 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Mon, 11 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

जिले के एक गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक दंपति के बीच हुआ विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को थप्पड़ जड़ दिया। बीच सड़क पर हंगामा होता देख पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य और चैंरा गांव निवासी एक दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सोमवार को बागेश्वर शहर के सरयू पुल पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद महिला ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को थप्पड़ जड़ दिया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामे के कारण काफी भीड़भाड़ जमा होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर वहां पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां पर महिला ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। कोतवाल टीआर वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई को लेकर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed