{"_id":"5ceec976bdec22074857fce8","slug":"in-the-battle-of-irrigation-and-lonivis-opened-and-the-farm-of-crab-dry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई और लोनिवि की लड़ाई में खोली और काकड़ा के खेत सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई और लोनिवि की लड़ाई में खोली और काकड़ा के खेत सूखे
Wed, 29 May 2019 11:33 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 29 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में ग्रामसभा खोली काकड़ा के सूखे पड़े खेत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सिंचाई और लोनिवि की लड़ाई में दो तोक में पांच दर्जन से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। रोपाई के समय सूखे खेत देख कर किसान बिलबिला रहे हैं और विभाग एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं।
लोनिवि ने 2015 में रुनीखेत वाया अमतोड़ा मोटर मार्ग बनाया था। मार्ग बनाने के दौरान ग्रामसभा खोली की सिंचाई नहर ध्वस्त कर दी थी। इससे खोली, काकड़ा, भटोली, तल्ला कनेरा, मल्ला कनेरा के खेतों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने नहर की मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपा, आंदोलन किये। चार साल बाद 2019 में लोनिवि ने सिंचाई विभाग को बजट दिया और सिंचाई विभाग ने नहर बनाई लेकिन विभाग ने खेतों को जाने वाले गूल नहीं बनाए। इससे नहर में तो पानी आ रहा है लेकिन खेतों में नहीं पहुंच पा रहा है।
सिंचाई विभाग का दावा है कि लोनिवि से मिले बजट से नहर बना दी गई, बाकी गूलों को जोड़ने का काम लोनिवि का है। लोनिवि को सड़क के नीचे पाइप डालकर गूल बनाने की बात कह कर सड़क बनाई थी लेकिन अभी तक पाइप नहीं बनाए। इससे खेतों में पानी की किल्लत हो रही है। वहीं पानी की निकासी नहीं होने से कई घरों, खेतों में पानी घुस रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गूलें बनाने और पानी की निकासी का काम नहीं हुआ तो वे खुद सड़क काट कर खेतों में पानी लेकर आएंगे। वहां ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार, दिनेश कांडपाल, पूर्ण चंद्र कांडपाल, उमेेद परिहार, जगदीश चंद्र कांडपाल, राजेंद्र सिंह परिहार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
कोट
- जेई को निर्देश दिए हैं जल्द ही पाइप डलवा कर पानी की निकासी के लिए कोशिश की जाएगी। एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। - यूसी पंत ईई लोनिवि
- लोनिवि से गूल खोलने के लिए वार्ता हो चुकी है। लोनिवि तैयार है एक-दो दिन में गूल खोलकर पानी चालू किया जाएगा। - अजय कुमार, ईई सिंचाई विभाग