{"_id":"57fd248a4f1c1b675228f952","slug":"in-the-absence-of-police-on-the-streets-for-hours-until-orgy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गैर मौजूदगी में सड़कों पर घंटों तक होता रहा तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गैर मौजूदगी में सड़कों पर घंटों तक होता रहा तांडव
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेटा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी थानों की पुलिस फोर्स सोमवार की रात ही सानीउडियार क्षेत्र को रवाना हो गई। बागेश्वर कोतवाली भी केवल चार पुलिस जवानों के भरोसे रही। पुलिस जवानों की कमी का फायदा उपद्रवियों ने भी जमकर उठाया। नशे में धुत चार युवकों ने बागेश्वर-ताकुला रोड में राहगीरों और वाहन सवारों के साथ अभद्रता व मारपीट की।
विज्ञापन
मारपीट में घायल एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोटियाल गांव निवासी पंकज सिंह रात को अपने वाहन से बागेश्वर से हल्द्वानी को जा रहा था। इसी दौरान हनुमान मंदिर के समीप दूसरे वाहन में सवार चार युवकों ने उसके वाहन को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज सिंह ने कोतवाली पहुंचकर चारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी बबलू वर्मा, हरीश पांडेय, बलवंत सिंह, चंदन सिंह को रात में ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसआई एमसी पलड़िया ने बताया कि इन चारों युवकों ने नगर में राहगीरों के साथ भी मारपीट की थी। पंकज सिंह के साथ मारपीट करने के बाद बिलौना में भी एक अन्य युवक को पीटा। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन