{"_id":"bc83b054df73bcd73581a14b8a31a13b","slug":"in-junior-high-school-operated-gic-beta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल में संचालित जीआईसी भेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल में संचालित जीआईसी भेटा
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 27 Apr 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी भेटा की कक्षाएं जूनियर हाईस्कूल के लिए बने कमरों में संचालित हैं। वहां हाईस्कूल के शिक्षक इंटर की कक्षाओं में पढ़ा रहे हैं। शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल भेटा का उच्चीकरण वर्ष 2006 में हुआ था। तब संस्कृत, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, गणित, व्यायाम शिक्षक के पद सृजित हुए थे। जिसमें से सिर्फ हिंदी, गणित, व्यायाम के शिक्षक ही आए। यह स्कूल वर्ष 2014-15 में कला, विज्ञान विषयों के साथ इंटर में उच्चीकृत हुआ, लेकिन प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं हुई। कालेज में 158 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हैं। हाईस्कूल के शिक्षक ही इंटर की कक्षाओं में पढ़ा रहे हैं। शिक्षकों की कमी से इनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। यहां भेटा, माणा, दिगोली, देवल बिछराल आदि 19 गांवों के बच्चे पढ़तेे हैं।
विज्ञापन
भवन न बनने से बच्चे जूनियर हाईस्कूल के कमरों में पढ़ रहे हैं। एक कमरे में दो कक्षाएं पढ़ानी पड़ रही हैं। जिससे बच्चों को पढ़ाई में परेशानी होती है। खेल मैदान भी नहीं है। अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रौतेला ने कहा कि इस हालत से शिक्षा की गुणवत्ता घटना चिंताजनक है। अधिकारियों को शासन, प्रशासन को सही स्थिति बतानी चाहिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि समस्याएं उच्चाधिकारियों को बताई गई हैं।
विज्ञापन