फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In five years, no bridge, a backlash

पांच साल में नहीं बना पुल, लोगों में रोष

Thu, 26 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 26 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
In five years, no bridge, a backlash

 कांडा रावतसेरा बांसपटान सड़क वर्षों से निर्माणाधीन है। इसमें स्वीकृत 15 मीटर लंबे पुल का निर्माण पांच साल में भी पूरा नहीं हो सका है। पुल न होने के कारण वाहनों को गधेरे से होकर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इसमें वाहन चालकों को परेेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पुल का निर्माण शीघ्र न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन कांडा रावतसेरा बांसपटान सड़क के पटस्यारी गधेरे के ऊपर 15 मीटर लंबी पुल का निर्माण पांच साल पहले शुरू हुआ जो आज भी पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के अपरमेंट बनकर तैयार हो गए हैं लेकिन उसके ऊपर लिंटर नहीं पड़ा है। इस सड़क पर रोजाना करीब 100 छोटी, बड़ी गाड़ियां दौड़ती हैं। पुल के बगैर वाहनों को गधेरे से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बरसात में गधेरा उफान पर बहने से वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लग जाती है। ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पाते जबकि गांवों में जरूरी सामग्री भी नहीं पहुंच पाती है। इससे क्षेत्र के करीब 11 हजार लोग प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने लोनिवि से पुल का निर्माण शीघ्र कराने के लिए कई बार मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने चेेतावनी दी है कि यदि पुल का निर्माण शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत, पूर्व प्रधान सुरेश रावत, पूर्व बीडीसी सदस्य कैलाश जोशी, मोहन जोशी, कृपाल सिंह रावत, भगवान भंडारी, हयात सिंह आदि शामिल हैं।


वहीं लोनिवि के इंजीनियर हरीश जोशी ने बताया कि पुल के अपरमेंट तैयार हो चुके हैं। विभाग पुल के ऊपर स्लैब की जगह अपनी देखरेख में स्टील गर्डर लगा रहा है। यह काम अगले महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed