{"_id":"61a136798d0af574bb4ed6cb","slug":"illegal-mining-bageshwar-news-hld445795954","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा अवैध खनन
विज्ञापन
अंधेरगर्दी:बागेश्वर के सरयू नदी में खुलेआम हो रहा खनन, खोदे गए गड्ढे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर में जिला प्रशासन की नाक के नीचे सरयू नदी में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। सरयू की सीमा छलनी कर दिया गया है। बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए गए हैं। बारिश हुई तो ये गड्ढे पानी से भर जाएंगे। गड्ढों में स्नान करने आने वाले लोगों के डूबने का खतरा रहता है।
बागनाथ मंदिर के पास दिन भर अवैध खनन किया जा रहा है। कई टोलियां दिन भर नदी से रेता निकालते हैं। कट्टों में भर-भर कर रेता नगर में बेचा जा रहा है। खननकर्ताओं ने रेता निकालकर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए हैं।
नुमाइशखेत मैदान के पास निर्माणाधीन पैदल पुलिया के समीप हो रहे रहे खनन पर जिम्मेदार सरकारी अमले की नजर नहीं पड़ती है। नुमाइशखेत मैदान में राजनेताओं, प्रशासन के कार्यक्रम होते रहते हैं। बृहस्पतिवार को ही मैदान में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री का कार्यक्रम था। सारा सरकारी अमला मैदान में मौजूद था, लेकिन किसी ने भी अवैध खनन को गंभीरता से लेने की जहमत नहीं उठाई। नदी से अवैध खनन करने से जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सरयू नदी पर हो रहे खनन पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए वह मातहतों को निर्देशित करेंगे। नदी में खनन नहीं होने दिया जाएगा।
हर गिरी एसडीएम बागेश्वर।