फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Illegal Mining

सरयू को छलनी कर बना दिए गड्ढे, सरकारी तंत्र बेखबर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal Mining
बागेश्वर में सरयू नदी में अवैध खनन के लिए इस कदर बना दिए गड्ढे। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में सरयू नदी के किनारे धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। नदी से रेता निकालने से बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। खनन से नदी और राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है। नदी का पानी बढ़ने पर इन गड्ढों में लोगों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत से विकास भवन को जाने वाली सड़क से सटे नदी तट पर हर समय रेत खनन किया जाता है। सुबह से शाम तक खुलेआम नदी का सीना चीरा जा रहा है। नदी से कट्टों में भरकर रेत नगर में बेची जाती है। खुलेआम चल रहे इस खेल पर जिम्मेदार तंत्र की नजर नहीं पड़ती है। इधर, बागेश्वर के एसडीएम हर गिरी का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। खनन नहीं होेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed