{"_id":"5a3e92c74f1c1b156b8bdfb9","slug":"iit-engineers-told-children-of-drone-techniques","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के इंजीनियरों ने बच्चों को बताई ड्रोन की तकनीक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के इंजीनियरों ने बच्चों को बताई ड्रोन की तकनीक
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में ड्रोन के मॉडलों के साथ स्कूली बच्चे।
- फोटो : amar ujala
राजकीय आदर्श जूनियर हाइस्कूल भतरौला में एयरो मॉडलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को आईआईटी के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने ड्रोन तकनीक से संबंधित जानकारियां दीं। कार्यशाला का उद्घाटन डीईओ (बेसिक) प्रमोद तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह बोरा ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से बच्चों में विज्ञान और एयरोस्पेस के बारे में जिज्ञासा पैदा होगी। यह कार्यशाला बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बच्चों ने हवाई जहाज के मॉडल बनाना भी सीखा।
विज्ञापन
बच्चों को रिमोट कंट्रोल से ड्रोन को नियंत्रित करने की तकनीक भी बताई गई। कार्यशाला में आदर्श जूहा उड़खुली, सिमगड़ी, धरमघर, कपकोट आदि विद्यालयों के 76 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान परियोजना समन्वयक सुमित पांडे, ब्लॉक समन्वयक हेम लोहनी, उत्तम सिंह, मोहन साह, खड़क मेहता, गुड्डी बिष्ट, तुलसी दत्त आदि थे।
विज्ञापन
