फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ignoring the importance of farming and health, two women in March, two in April and one pregnant woman in May had pre-delivery.

Bageshwar News: खेतीबाड़ी को तवज्जो-सेहत की अनदेखी, मार्च में दो, अप्रैल में दो, मई में एक गर्भवती की हुई प्री-डिलीवरी

Sat, 04 May 2024 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 04 May 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the importance of farming and health, two women in March, two in April and one pregnant woman in May had pre-delivery.
बागेश्वर। जिले में खेतीबाड़ी का काम जोर-शोर से चल रहा है। कामकाज के फेर में गर्भवती महिलाएं सेहत को नजरअंदाज कर रही हैं, जो प्री डिलीवरी का कारण बन रहा है। जिला अस्पताल में दो महीने के अंतराल में पांच महिलाओं की प्री डिलीवरी करवाने की बात सामने आई है। जिले में इन दिनों महिलाएं गेहूं, मसूर आदि की खेती को समेटने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। खेती समेटने के चक्कर में महिलाएं खासकर गर्भवती महिलाएं सेहत का भी ध्यान नहीं रख रही हैं। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय के अनुसार इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं जांच के लिए अस्पताल कम आ रहीं हैं। गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य की तरफ लापरवाही बरत रही हैं। गर्भावस्था के आठवें महीने में भी महिलाएं दिन भर खेतों में काम कर रही हैं। जिससे काम का प्रेशर बढ़ता है और समय से पहले ही बच्चेदानी के खुलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

महिला चिकित्साधिकारी डॉ. गायत्री पांगती बताती हैं कि मार्च महीने से अभी तक पांच महिलाओं की प्री डिलीवरी हो चुकी है। प्री डिलीवरी होने से बच्चे के स्वास्थ्य को भी खतरा रहता है। बच्चा कमजोर पैदा होता है।
विज्ञापन

डॉ. रीमा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान भारी वजन वाली चीजें नहीं उठानी चाहिए, शरीर को आराम देना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण है कि समय-समय पर चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed