फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   if you want to have ct scan in bageshwar you have to go to haldwani for that

सीटी स्कैन के लिए बागेश्वर से लगानी पड़ती है हल्द्वानी की दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
if you want to have ct scan in bageshwar you have to go to haldwani for that
प्रतीकात्मक फोटो।
बागेश्वर। 1997 में अल्मोड़ा से अलग होकर बागेश्वर नया जिला बना था। नया जिला बनने के बाद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी की उम्मीद थी लेकिन तब से अब तक हालात में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। आज भी जिला अस्पताल सुविधाओं से वंचित है। अस्पताल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की जांच तक ही सीमित रह गया है। सीटी स्कैन के लिए अब भी लोगों को हल्द्वानी और अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

जिले की आबादी करीब पौने तीन लाख है। जनसंख्या में इजाफा होता गया लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं बढ़ीं। आज भी जिले के लोगों के पास स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर एकमात्र जिला अस्पताल है। जहां कभी डॉक्टरों की कमी तो कभी संसाधनों का अभाव, कभी विशेषज्ञों की कमी तो कभी सुविधाओं का रोना रहता है। अस्पताल आने वाले अधिकांश मरीजों को आज भी हल्द्वानी, बरेली या दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन स्थापित न होने का मुख्य कारण यहां पर रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। जिले में तीन अस्पतालों में दो ही रेडियोलॉजिस्ट हैं। सीटी स्कैन के लिए विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की जरूरत होगी। सीटी स्कैन की मशीनें काफी महंगी हैं। मशीनों को लगाने के लिए भवन की भी जरूरत है।
विज्ञापन

सीटी स्कैन की मशीनों को लगाने के लिए भवन की मरम्मत होनी है। जिसके लिए 38 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृत होने के बाद भी भवन बनाया जाएगा। भवन तैयार होने पर ही मशीनों की क्रय का प्रस्ताव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीडी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed