फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   If there is a higher fee then the Common Service Center will be

अधिक शुल्क लिया तो कॉमन सर्विस सेंटर सीज होंगे 

Sun, 30 Jul 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 30 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटरों में आधार पंजीकरण और सुधार के लिए मनमाना शुल्क वसूलने पर जिला प्रशासन ने सख्त नाराजगी जताई है। एडीएम ने निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने पर संबंधित कॉमन सर्विस सेंटरों को सीज करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


एडीएम राहुल गोयल ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आदेशानुसार आधार नामांकन केंद्रों एवं कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही आधार संबंधी सेवाओं के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


शासन के आदेशों के तहत इन केंद्रों में आधार पंजीकरण निशुल्क किया जाएगा। डेमो ग्राफिक एवं बायोमेट्रिक अपडेट्स के लिए 15 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। ई-आधार पत्र प्रिंटिंग के 10 रुपये, ई-आधार पीवीसी कार्ड प्रिंटिंग के लिए 25 रुपये, खोई हुई ईआईडी के 10 रुपये, पंजीकरण स्थिति की पुष्टि के लिए पांच रुपये, बेस्ट फिंगर की पहचान के पांच रुपये, मोबाइल नंबर और ई-मेल यूसीएल लाइट द्वारा अनुमति प्रदान करने का पांच रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुल्क निर्धारित करने के बावजूद कुछ एजेंसियों द्वारा अधिक शुल्क लेने की शिकायतें मिल रही हैं। यदि किसी एजेंसी द्वारा अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई करते हुए उस केंद्र को सीज कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed