फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   If something is fine then this time mango will have a bumper yield

सुबकुछ ठीक रहा तो इस बार होगी आम की बंपर पैदावार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
If something is fine then this time mango will have a bumper yield
बागेश्वर में बौरों से लकदक आम का पेड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। इस बार आम के पेड़ बौरों से लकदक हैं। जिससे आम उत्पादकों के चेहरे खिलना लाजमी है। उद्यान विभाग के अनुसार इस बार जिले में 400 से 500 मीट्रिक टन आम का उत्पादन होने का अनुमान है। पिछले वर्ष जिले में करीब 300 मीट्रिक टन आम की पैदावार हुई थी। बागेश्वर जिले में आम का बहुतायत में उत्पादन होता है। बागेश्वर तहसील के साथ ही कपकोट, गरुड़ में आम की अच्छी पैदावार होती है। कांडा क्षेत्र में भी आम की पैदावार होती है लेकिन इन तहसीलों की अपेक्षा कम होती है। इस बार आम के पेड़ बौरों से लकदक हैं। मौसम की मेहरबानी रही और फल उत्पादन आम को रोगों से बचा पाए तो इस बार आम फल उत्पादकों के लिए काफी मुनाफे का सौदा होगा।
विज्ञापन
:: इनसेट :: समय पर करें कीटनाशकों का छिड़काव ::बागेश्वर। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह कहते हैं कि इस बार आम के पेड़ों में फ्लावरिंग अच्छी है। जिले में 400 से 500 मीट्रिक टन आम की पैदावार होने की संभावना है। बताते हैं कि फल उत्पादकों को एक-एक महीने के अंतराल में दो बार रसायन, फफूंदीनाशक और कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। आम को हापर रोग से खतरा रहता है। यदि हापर रोग लगता है तो एक-एक हफ्ते के अंतराल में कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed