फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   husband arrested

पत्नी को घायल करने वाला पति गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 20 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
husband  arrested
जेवर सौंपा - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घायल करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुरादाबाद निवासी सुमित कुमार बागेश्वर में आयुर्वेदिक अस्पताल में लिपिक है। पिछले माह 27 फरवरी की शाम को वह अपनी पत्नी इंद्रा को घुमाने चंडिका मंदिर ले गया था। जहां पर उसने पत्नी के साथ फोटो खिंचाए।

विज्ञापन


बाद में उसके सिर पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। सुमित के बाद उसकी प्रेमिका ने भी मौके पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इससे इंद्रा के सिर में गंभीर चोटें आई। गंभीर रूप से घायल इंद्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इंद्रा के भाई की ओर से सुमित के खिलाफ काठगोदाम थाने से एक मार्च को ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बागेश्वर पुलिस आरोपी पति की धरपकड़ के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सुमित के खिलाफ धारा 307, 398, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच वरिष्ठ एसएसआई प्रतिमा भट्ट कर रही हैं।  बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में कुछ दिन पूर्व मालता गांव निवासी एक छात्रा को मिला सोने का मंगलसूत्र इंद्रा का निकला। पुलिस के अनुसार इंद्रा से हुई मारपीट के दौरान यह मंगलसूत्र सड़क में गिर गया था। शनिवार को मायके वालों के साथ थाने पहुंची इंद्रा को पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलसूत्र सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed