{"_id":"57c5d9644f1c1b453b2cb5cd","slug":"hundreds-of-vehicles-were-stranded-in-the-jam-in-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच में लगाए जाम में फंसे सैकड़ों वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच में लगाए जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी बोहाला का नाम स्वर्गीय शिक्षक राम सिंह मेहता के नाम पर रखे जाने के विरोध में बोहाला क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्काजाम कर दिया। बाद में एसडीएम द्वारा मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने के बाद जाम खोला। एनएच में लगभग सवा घंटे तक चले जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
पूर्व चेतावनी के अनुसार बोहाला क्षेत्रवासियों ने अभिभावक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बागेश्वर-अल्मोड़ा एनएच में कठपुड़ियाछीना के समीप सुबह 10.45 बजे चक्का जाम कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने पर बागेश्वर के एसडीएम फिंचाराम चौहान ने जाम स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान पीटीए अध्यक्ष सहित तमाम प्रदर्शनकारियों ने जीआईसी का नाम स्व. शिक्षक राम सिंह मेहता के नाम से हटाकर पूर्ववत रखने की मांग की। साथ ही इस मांग से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा गया। एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। चक्काजाम करने के बाद प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में कठपुड़ियाछीना उप तहसील कार्यालय पहुंचे। इसके बाद सांकेतिक घेराव किया।
विज्ञापन
पीटीए अध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी मांग के अनुरूप जारी किए गए शासनादेश को निरस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन व चक्काजाम करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रेम राम, पूरन रावत, जगमोहन सिंह रौतेला, कमलकांत मिश्रा, महिपाल मेहता, संतोष सिंह, लक्ष्मी देवी सहित कई क्षेत्रवासी शामिल थे।