{"_id":"58cec2db4f1c1bf4431a1917","slug":"hundreds-of-people-landed-in-bhagirathi-nullah-for-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":" सफाई के लिए भागीरथी नाले में उतरे सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के लिए भागीरथी नाले में उतरे सैकड़ों लोग
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
भागीरथी नाले में सफाई करती पालिकाध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भागीरथी नाले की सफाई को लेकर अब लोग जुटने लगे हैं। रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल सहित एक सौ से अधिक लोगों ने भागीरथी नाले में उतरकर सफाई की। डीएम मंगेश घिल्डियाल और एडीएम एसएस जंगपांगी ने लगातार दूसरे रविवार को भी नाले में उतरकर सफाई की।
सरयू, गोमती और भागीरथी की सफाई को लेकर अमर उजाला द्वारा शुरू किया गया जागरूकता अभियान अब एक मुहिम बन गया है। शहर के जागरूक लोगों ने पवित्र बागेश्वर अभियान के तहत भागीरथी नाले की सफाई का काम शुरू किया है। युवाओं की पहल पर आगे आए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का स्वयं सफाई के लिए नाले में उतरना लोगों के लिए मिसाल है।
डीएम लगातार दूसरे रविवार को भी अन्य अधिकारियों के साथ नाले में उतरे और कचरा स्वयं बोरों में भरकर सड़क तक पहुंचाया। डीएम और अन्य अधिकारियों के आगे आने से अभियान से जुड़े आलोक पांडेय, भूपेंद्र जोशी, शंकर पांडेय के साथ युवाओं का हौसला भी बढ़ा है। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, जिला पंचायत सदस्य नीमा धपोला सहित मूवमेंट ऑफ सोशल अवेयरनेस एंड लाइफ, ई-बर्ड, भागीरथी वेलफेयर सोसायटी, पतंजलि योग समिति, व्यापारी, शिक्षक, नगरवासियों ने भी नाले में उतरकर सफाई की।
विज्ञापन
पवित्र भागीरथी अभियान की सफाई के दौरान कांच के टुकड़ों से लोगों के हाथ में चोट आ जाती हैं। बीते सप्ताह जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का हाथ भी कट गया था। इस रविवार एक कर्मचारी का हाथ कट गया। इस पर कर्मचारी को फर्स्ट एड की सुविधा दी गई। सफाई के दौरान होने वाली इस तरह की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फर्स्ट एड की सुविधा के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी की भी तैनाती की है। ब्यूरो