{"_id":"5894c3654f1c1bc64fe80feb","slug":"hundred-percent-vote-needed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत मतदान जरूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत मतदान जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Voter-verified paper audit trail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पाये की छात्राओं ने शुक्रवार को गरुड़ बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्वीप के जिला समन्वयक आलोक पांडे ने मतदाताओं से 15 फरवरी को अपने बूथ में जाकर निष्पक्ष होकर मतदान करने को कहा। स्वीप के जिला समन्वयक आलोक पांडे के नेतृत्व में कॉलेज की छात्राओं ने पाये से गरुड़ बाजार तक जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
उन्होंने मतदाताओं से मतदान जरूर करने को कहा। उन्होंने हर मतदाता से मतदान करने को कहा। उन्होंने मतदाताओं से किसी के दबाव में आकर मतदान न करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में सबसे अधिक मतदान होगा, स्वीप उस गांव के लोगों को हर सम्मान देगी। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने अभियान इस बार मतदान के प्रतिशत में वृद्धि लाएगा।
विज्ञापन
समन्वयक जोशी ने कहा कि ने एमएलए चुनने के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। वहां कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रेमा भट्ट, दया रावत आदि ने बच्चों को मतदान का महत्व बताया। जूनियर हाईस्कूल पिंगलों, प्राथमिक पिंगलों, लौबांज, दियोरड़ा, जूनियर हाईस्कूल रौल्याणा, जीआईसी सैलानी, जीआईसी लोहारचौरा, इंटर कॉलेज गागरीगोल, जीआईसी सैलानी धैना के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन