{"_id":"57644e364f1c1bb26511ed95","slug":"houses-burn-gas-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से गैस कर्मी सहित दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से गैस कर्मी सहित दो गंभीर रूप से घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
गैस लीक होने से जला मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। टानीखेत कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने से आग लग गई। जिससे रिसाव बंद करने कमरे में गए गैस कर्मी सहित एक महिला झुलस गई। अगर मोहल्ले के लोग समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचते तो मकान भी जल जाता। गैस रिसाव होने से मकान मालिक समेत किराएदार का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बैजनाथ के टानीखेत कस्बे में गढ़खेत निवासी प्रकाश राम की पत्नी भावना देवी किराए के मकान में रहती है। बृहस्पतिवार शाम उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही रसोई गैस जलाई तो सिलेंडर से गैस रिसाव होेने लगा। इससे आग लगने पर महिला चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर कस्बे के लोगों ने पड़ोस में किराए के मकान में रह रहे बिंता सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा निवासी गैस कर्मी जगत राम को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
गैस कर्मी ने रिसाव को बंद करने की कोशिश की लेकिन रिसाव बंद नहीं हुआ। जिससे दोनों झुलस गए। सिलेंडर में आग लगने से मकान को भारी क्षति पहुंची है। कस्बे के लोग घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर्स ने दोनों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर्स ने बताया कि भावना 45 फीसदी और जगदीश 20 फीसदी झुलसा है। भावना को जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। गैस प्रबंधक कौस्तुभानंद पंत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि गैस सिलेंडर के वाल्ब में खराबी आने से गैस रिसाव हुआ है। प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से सिलेंडर के वाल्ब से छेड़छाड़ न करने की अपील की है।