{"_id":"ee2ccfbb11203f98aef174236a5d0ee3","slug":"house-of-congress-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में कांग्रेस की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में कांग्रेस की सभा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां सरयू बगड़ में कांग्रेस पार्टी की सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं। महंगाई और काला धन वापस लाने के मुद्दे हवा में उड़ा दिए हैं। केंद्र और मोदी की नाकामी छिपाने के लिए भाजपाई भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार तेजी के साथ विकास कार्य कर रही है। पहाड़ की फसलों को दुनिया भर में पहचान मिल रही है। सीएम की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपाई परेशान हैं। भाजपा के कुनबे ने पूरी ताकत सीएम के दुष्प्रचार में लगा रखी है।
विज्ञापन
कहा कि भाजपाइयों को घोटाले का सच केंद्रीय वित्त मंत्री से पूछना चाहिए। चुनाव के वक्त आतंकवाद के नाम पर पाकिस्तान पर गरजने वाले मोदी ने अब घुटने टेक दिए हैं। देश की सीमाओं पर जवान शहीद हो रहे हैं और प्रधानमंत्री खामोश हैं।
विज्ञापन
सभा में खेल एवं वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने विचार रखे। संचालन विनोद पाठक ने किया।
वहां पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, भगत डसीला, दिनेश कुुंजवाल, गोपाल दत्त भट्ट, गीता रावल, रेखा खेतवाल, राम प्रसाद टम्टा, लोकमणी पाठक, कुबेर सिंह कठायत, रंजीत दास, राजेंद्र टंगड़िया, सुरेश खेतवाल, गोविंद कठायत, किशन कठायत, सूरज जोशी, कुंती परिहार, भुवन पाठक, सुनील भंडारी, इंद्र सिंह परिहार, बहादुर सिंह परिहार आदि उपस्थित थे।