{"_id":"6171b6c7546f2d26350c348f","slug":"house-in-danger-bageshwar-news-hld442149744","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर:मेहनरबूंगा में मकान क्षतिग्रस्त, पालनीकोट में खेत, खलिहानों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर:मेहनरबूंगा में मकान क्षतिग्रस्त, पालनीकोट में खेत, खलिहानों को नुकसान
विज्ञापन
बागेश्वर के पालड़ीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग पर गिरा मलबा।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनरबूंगा में मकान क्षतिग्रस्त, पालनीकोट में खेतों को नुकसान
बागेश्वर। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जिला मुख्यालय के मेहनरबुंगा में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पालनीकोट में खेत, खलिहानों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। सैंज के नैवेटाना तोक में रास्तों को नुकसान पहुंचा है।
बुधवार को मेहनरबुंगा में प्रेम राम के आवासीय मकान की एक ओर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार क्षतिग्रस्त होने से मकान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। शांति देवी के मकान के आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। रमेश चंद्र के मकान की बुनियाद भूस्खलन की चपेट में आई है। सैंज मैं तोक नैवेटाना में जगह-जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता बीसी जोशी ने बताया कि रास्ते क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कत आ रही है। पालनीकोट निवासी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बारिश से खेत, खलिहानों को नुकसान पहुंचा है। इन लोगों ने क्षति के नुकसान की भरपाई की मांग की है। संवाद
पालड़ीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग मलबा गिरने से बंद
बागेश्वर। पालड़ीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग में भारी मात्रा में मलबा गिरा है। मलबा गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता फते सिंह करायत ने सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की है। उधर, जिला मुख्यालय के बिलौना मार्ग में पड़ने वाले त्यूनरा गधेरे में चौथे दिन भी पानी कम नहीं हुआ है। वाहनों की आवाजाही में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चौड़ा में करंट से बैल की मौत
कपकोट। कपकोट के चौड़ा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से नारायण सिंह के बैल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नारायण सिंह अपने खेत में हल चला रहे थे। इसी दौरान खेत में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। उन्होंने दूसरे बैल को बमुश्किल बचाया।

बागेश्वर के मेहनरबुंगा में प्रेम राम के मकान की क्षतिग्रस्त दीवार। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR