{"_id":"61e70804d11c5328f9136e86","slug":"house-damage-by-disaster-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4513351197","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त मकान में दिन गुजार रहा श्रमिक का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त मकान में दिन गुजार रहा श्रमिक का परिवार
विज्ञापन
बागेश्वर के फल्याटी में इसी क्थतिग्रस्त मकान में रह रहा है प्रभावित परिवार। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी की दूरी पर श्रमिक का परिवार एक सप्ताह से क्षतिग्रस्त मकान में रहने के लिए मजबूर है। 12 जनवरी को हुई बारिश के दौरान उसका आधा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। परिवार ने प्रशासन से जल्द मदद मुहैया कराने की मांग की है।
अमसरकोट ग्राम पंचायत के फल्यांटी गांव निवासी दीवान राम के मकान की ऊपरी मंजिल एक सप्ताह पूर्व ध्वस्त हो गई थी। इसकी चपेट में आने से मकान के एक ओर की दीवार भी गिर गई। संयोग से हादसे के समय सभी परिजन घर के दूसरे हिस्से में थे।
ऊपरी मंजिल के क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार उसी मकान के दूसरे भाग में रह रहा है। परिवार में दीवान राम के साथ उनकी पत्नी राधिका देवी, पुत्र शंकर कुमार, पुत्रवधू मनीषा, पोती इशिता रहती हैं। पिता-पुत्र मजदूरी कर परिवार पालते हैं। मकान गिरने के बाद परिवार ने प्रशासन को सूचना दी, लेकिन मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
दीवान राम के पुत्र शंकर कुमार ने बताया कि घर के बाकी हिस्से को भी खतरा बना है। अगर मौसम खराब हुआ तो बाकी का मकान भी गिर सकता है। कहा कि गरीबी के कारण परिवार मकान की मरम्मत नहीं करा पा रहा है।
मकान क्षतिग्रस्त होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया था। मैं क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजकर निरीक्षण करवा रहा हूं। रिपोर्ट के आधार पर परिवार को उचित मदद दिलाई जाएगी।
- हर गिरी, एसडीएम बागेश्वर।