फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Houner kiling in Bageshwar

कांडा कांड-पिता ने ही की थी बेटी की हत्या, गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Houner kiling in Bageshwar
कांडा/बागेश्वर। एक गांव में खुदकुशी की बात प्रचारित करके आठ जुलाई को दफनाई गई गर्भवती किशोरी की हत्या उसके ही पिता ने की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के पेट में 16 हफ्ते का गर्भ होने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में भी ले लिया है। किशोरी को गर्भवती किसने किया था यह पता लगाने के लिए पुलिस अब कुछ लोगों के डीएनए सैंपल लेने के तैयारी कर रही है। आरोपित को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी रचिता जुयाल ने संज्ञान में मामला आने पर उसकी छानबीन शुरू कराई। नौ जुलाई को किशोरी की मां ने कांडा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसे खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना कांडा में आईपीसी की धारा 376/306 और 5 (एल)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर सीओ कपकोट संगीता और थानाध्यक्ष कांडा प्रह्लाद सिंह नौ जुलाई को पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डीएम की अनुमति से दफनाए गए शव को निकाला गया। जिला मोबाइल फोरेंसिक यूनिट अल्मोड़ा ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने किशोरी के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पिता की बातों पर संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती की तो उसने लोकलाज के भय से आवेश में आकर गला घोंट कर बेटी की हत्या करने की बात कबूल की। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा 302 और साक्ष्य छुपाने और गलत जानकारी देने की धारा 201 बढ़ा दी है। इससे पहले पुलिस टीम ने आरोपित पिता को शनिवार को बागेश्वर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सीओ संगीता, थानाध्यक्ष कांडा प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, अशोक कुमार द्वितीय, भुवन प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन

यह रहा घटनाक्रम
बागेश्वर। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हत्यारोपी ने पिता ने बताया कि उसकी बेटी अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। सात जुलाई को परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। इस पर कहासुनी होने के बाद पिता अपने घर चला गया। रात में गांव पहुंचा और उसके कमरे में जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या करके चुपचाप अपने घर लौट आया। अगली सुबह फिर मौके पर पहुंचा और गांव के लोगों से कहा कि लोकलाज के भय से बेटी ने खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या की बात पर यकीन कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को श्मशान घाट पर दफना भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले की जांच जारी है। संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। डीएनए सैंपलिंग के बाद ही किशोरी को गर्भवती करने वाले का पता चलेगा।
- रचिता जुयाल, एसपी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed