फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hospitals in Bageshwar to be left without physicians starting April 1.

Bageshwar News: एक अप्रैल से फिजिशियन विहीन हो जाएंगे बागेश्वर के अस्पताल

Sun, 22 Mar 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hospitals in Bageshwar to be left without physicians starting April 1.

विज्ञापन

बागेश्वर। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं फिर बदहाल हो जाएंगी। जिला अस्पताल में तैनात दो फिजिशियन, जिन्होंने पूर्व में ही विभाग को अपना नोटिस थमा दिया था, उनका कार्यकाल अब अंतिम चरण में है। एक अप्रैल से ये दोनों चिकित्सक अपनी सेवाएं देना बंद कर देंगे, जिससे पूरा जिला विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में रेफर सेंटर बन जाएगा।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. सीएमएस भैसोड़ा ने व्यक्तिगत कारणों और अन्य प्रोफेशनल प्रतिबद्धताओं के चलते करीब एक महीने पहले ही इस्तीफा सौंप दिया था। एनएचएम की ओर से तैनात फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव ने भी अपने वार्षिक रिन्यूअल की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। जिससे एक अप्रैल से उनकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। अब करीब एक सप्ताह बाद हालात पूरी तरह बदल जाएंगे। करीब एक लाख से अधिक की आबादी वाले जिले के किसी भी अन्य स्वास्थ्य केंद्र में फिजिशियन की तैनाती न होने के कारण एक अप्रैल से जिला अस्पताल में हृदय रोग, मधुमेह और श्वास जैसे गंभीर रोगों के मरीजों को देखने वाला कोई विशेषज्ञ नहीं बचेगा।
विज्ञापन


-
जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर उठे सवाल
जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी दल के विधायक होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं के इस संकट पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय जनता में इस बात को लेकर भारी रोष है कि जब डॉक्टर पहले ही नोटिस दे चुके थे तो विभाग ने इतने समय में वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की। एक अप्रैल के बाद गंभीर मरीजों को मजबूरन अल्मोड़ा और हल्द्वानी का रुख करना पड़ेगा, जिससे उनकी जान पर भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिले में फिजिशियन और अन्य चिकित्सकों की कमी के बारे में बीते दिनों विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया है। उनकी ओर से आश्वासन मिला है कि जल्द जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। फिजिशियन की तैनाती के लिए दोबारा स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी। जिले के लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

- पार्वती दास, विधायक, बागेश्वर

कोट
जिला अस्पताल में तैनात एक फिजिशियन ने इस्तीफा दिया है। एक फिजिशियन ने अपना वार्षिक रिन्युअल नहीं कराया है। इजिस संबंध में महानिदेशालय को सूचना भेजी गई है। समय-समय पर फोन से भी इस संबंध में वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द फिजिशियन मुख्यालय से तैनात किए जाएंगे।
- डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed