फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hospital is in PHC

Bageshwar News: बागेश्वर में पीएचसी के भवन में चल जिला अस्पताल

Fri, 09 May 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 09 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hospital is in PHC
बागेश्वर का जिला अस्पताल। संवाद - फोटो : samvad
जगह कम होने से दूरस्थ क्षेत्रों से आई रोगियों को हो रही है दिक्कत
विज्ञापन


बागेश्वर। राज्य गठन के 25 साल बाद बागेश्वर जिला अस्पताल का अब तक भवन नहीं बन पाया है। लंबे समय से लोग नया भवन बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी भवन बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। अस्पताल भवन में जगह की कमी के कारण आए दिन रोगियों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नौ नवंबर 2000 को पृथक राज्य गठन के बाद लोगों को उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद थी, लेकिन राज्य बनने के इतने वर्षों के बाद भी बागेश्वर में जिला अस्पताल का भवन नहीं बन पाया है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोगी और तीमारदार आते हैं। जगह कम होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर रोज 300 से 400 ओपीडी होती है। अस्पताल में जगह नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड को जाने वाले रास्ते को बंद कर स्टोर रूम बनाया है। इसके अलावा आपातकालीन कक्ष और चिकित्सकों के कक्ष भी छोटे हैं। लोगों ने सरकार से शीघ्र जिला अस्पताल का नया भवन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट-
जिला अस्पताल का नया भवन बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द नये अस्पताल भवन के लिए जगह की तलाश पूरी कर ली जाएगी।
डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed