{"_id":"681e4e1fe87f570cf607fae4","slug":"holiday-suspends-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115420-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चिकित्सकों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चिकित्सकों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक
Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीएमएस ने मातहतों के साथ की बैठक, भोजनालय और ब्लड बैंक का लिया जायजा
90 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जांच कर किया दुरूस्त, 76 बेड लगाए, 18 बेड ट्रामा सेंटर में भी बनाए गए
बागेश्वर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के छुट्टी जाने पर रोक लगा दी है। जिला अस्पताल में भी आपात हालातों से निपटने के लिए तैयारियां तेज हो गई है।
देश में पाकिस्तान की ओर से रहे हमलों के बाद शासन से समय-समय पर जिलों के लिए निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। इस पर डीएम आशीष भटगांई ने सभी विभागों से प्राप्त निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एएम शर्मा ने बताया कि आपातकाल से निपटने के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ बृहस्पतिवार देर रात तक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के ब्लड बैंक, भोजनालय, वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट और दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं। 90 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की भी जांच कर उन्हें दुरूस्त किया गया है। वार्ड में वर्तमान में 76 बेड लगाए गए हैं। 18 बेड ट्रामा सेंटर में भी बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर वार्डों की क्षमता और बढ़ाई जाएगी। ब्लड बैंक का निरीक्षण कर पर्याप्त ब्लड रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कोट-जिले में सभी चिकित्सालयों के चिकित्सकों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सालयों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने और जरूरत पड़ने पर सभी संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग का प्रयास हर परिस्थिति में लोगों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। -डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर