{"_id":"7892a5178004b14c2f1f9bd2a4317498","slug":"holiday-open-60-stores-invoices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर खुली 60 दुकानों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर खुली 60 दुकानों के चालान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुली मिलने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने 60 दुकानों का चालान कर दिया। इस दौरान 100 दुकान स्वामियों को रविवार को दुकानें नहीं खोलने की चेतावनी दी। कहा कि साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानें खुली मिलने पर श्रम कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी का दिन निर्धारित है। इसके बावजूद रविवार को कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली थीं। जिस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने छापा मारकर 60 दुकानों का चालान कर दिया। छापेमारी के दौरान उन्होंने करीब 100 दुकानदारों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
उन्होंने दुकानदारों से दुकान का रजिस्ट्रेशन भी करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि दुकान का रजिस्ट्रेशन न करने और श्रम कानूनों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अगले सप्ताह से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छापामारी अभियान चलाने की बात कही। कहा कि यदि कोई भी दुकान छुट्टी के दिन खुली मिली तो मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।