{"_id":"69a6761d55476299e305c2f1","slug":"holi-of-colours-in-the-courtyard-of-baba-bagnath-groups-from-more-than-30-villages-reached-the-court-of-shiva-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: बाबा बागनाथ के आंगन में राग-रंग की होली, 30 से अधिक गांवों की टोलियां पहुंची शिव के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: बाबा बागनाथ के आंगन में राग-रंग की होली, 30 से अधिक गांवों की टोलियां पहुंची शिव के दरबार
Tue, 03 Mar 2026 11:18 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:18 AM IST
सार
बागनाथ मंदिर में होली चतुर्दशी पर 30 से अधिक गांवों के होल्यारों ने ढोल-मंजीरे की थाप और खड़ी होली के गीतों के स्वर से गुंजायमान रहा। करीब तीन घंटे तक मंदिर परिसर में होली गायन चलता रहा।
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर परिसर में होली गायन करते होल्यार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
होली की चतुर्दशी के दिन बाबा बागनाथ का धाम ढोलक, मंजीरे की थाप और खड़ी होली के गीतों के स्वर से गुंजायमान रहा। 30 से अधिक गांवों के होल्यारों की टोली ने मंदिर में सामूहिक होली गायन किया। करीब तीन घंटे तक मंदिर परिसर में होली गायन चलता रहा। इस दौरान पूरा नगर होली के रंग में डूबा रहा। सोमवार को बागनाथ मंदिर में करीब एक बजे से होल्यारों का जुटना शुरू हुआ। परंपरा के अनुसार सबसे पहले आरे और पंद्रहपाली के होल्यारों की टोली ने मंदिर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
होल्यारों ने भगवान शिव को अबीर-गुलाल अर्पित कर होली गायन किया। उनके गायन के बाद मनकोट, द्यांगण, खोली, बहुली, अमतोड़ा, स्यूनी, मजबे, चामी, क्वैराली, सात, रतबे, जौलकांडे, भयेड़ी, मजबे, डुंगरगांव समेत क्षेत्र के अन्य गांवों से होल्यार चौक बाजार में एकत्र हुए। यहां से ढोलक-मंजीरे की धुन पर नाचते-गाते होल्यार बागनाथ मंदिर को रवाना हुए। तमाम गांवों के होल्यार बारी-बारी से मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर में प्रवेश कर होल्यारों ने भगवान शिव को अबीर-गुलाल चढ़ाया। मंदिर परिसर में होल्यारों ने हां जी शंभो तुम क्यों न खेले होरी लला..., शिव के मन माही बसे काशी..., मथुरा के ठाकुर हो हो... आदि होली गीतों का गायन किया। करीब दो घंटे तक मंदिर में होली गायन का सिलसिला चला। होली गायन के दौरान मंदिर में किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन