{"_id":"56f589bb4f1c1b9c04f14d31","slug":"holi-dance-holyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर थिरके होल्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर थिरके होल्यार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
जमकर थिरके होल्यार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट/कांडा/ दुग नाकुरी। जिले में छलड़ी की होली पर हुई रंगों की बरसात में होल्यार जमकर थिरके। होल्यारों ने एक दूसरे पर रंगों की जमकर बौछार की। बच्चे और महिलाएं भी होली के गीतों में जमकर थिरकी। होलयारों ने तन मारो मन मारो सैंया... समेत कई मनभावन होली गाए।
विज्ञापन
महिला और पुरुष होल्यारों के झुंड होली गायन के लिए सुबह से ही घरों से निकल गए थे। होलयारों ने जल कैसे भरूं जमुना गहरी... जोगी आयो शहर में व्यापारी... मत जा हो पिया होली आई रही है... बिरज में होली रे रसिया... मथुरा वचन को गए कन्हैया होली कै संग खेलूंगी... अरे हां हां सखी संग खेलूं होली... राम भजो हरि भजो राधे भला सुमिरो सिया राम... समेत कई अन्य गीत गाए।
विज्ञापन
होल्यारों ने ओ हीरा समदणी... बेड़ू पाको बारो मासो... टक टकाटक कमला बाटुली लगाए... हिंदी फिल्मी गीतों में रंग बरसे चुनरी समेत कई अन्य गीत गाए। होल्यारों ने लोगों बरस दीवाली बरसे फाग जो भागि जीवे अगले साल आयो बसंत मेरो घर हो हो लछीरे... के साथ आशीर्वाद दिया। लोगों ने होल्यारों को गुझिया, आलू के गुटके, सूजी, गुड़, मिठाइयां खाने को दीं।
विज्ञापन