फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Holi Advisory

Bageshwar News: होली मनाएं लेकिन आंख, बाल और पेट का रखें ध्यान

Sun, 24 Mar 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 24 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Holi Advisory
डॉक्टरों की सलाह रंग और खानपान का रखें खास ध्यान
विज्ञापन



बागेश्वर। रंगों से भरे त्योहार होली की हर जगह धूम चल रही है लेकिन छोटी सी लापरवाही आपको कई तरीके की समस्याओं का शिकार बना सकती है। आंख से लेकर बाल को रंग तो होली के पकवान पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं।



होली के बाद अक्सर लोगों में पेट में दर्द, आंखों में जलन लालिमा, त्वचा में रैसेज, खुजली और सांस से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। होली के बाद अस्पताल में आए दिन लोग इन समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. वीके टम्टा कहते हैं कि होली के उत्सव में लोग मिठाइयों और पकवानों का ज्यादा सेवन करते हैं। बाजार में नकली मावा बिकता है जो लोगों की सेहत पर असर डालता है। बाहर की चीजें खाने की बजाय लोगों को घर में शुद्ध सामग्रियों से पकवान बनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में बिकने वाले कुछ रंगों में लेड ऑक्साइड, क्रोमियम आयोडाइड, काॅपर सल्फेट, मरकरी सल्फाइट जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। जो त्वचा के संपर्क में आने से एलर्जी और दुष्प्रभावों का कारण बन सकते हैं। त्वचा के अलावा इन रंगों के आंख में चले जाने से आंखों में जलन, लालिमा, पानी आने की समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, होली के दौरान रंगों से वातावरण प्रदूषित हो जाता है, जो सांस की बीमारी वाले मरीजों के लिए समस्या बन सकता है।


इनसेट
त्वचा और आंख के लिए हानिकारक
बागेश्वर। पहाड़ों में पुराने समय में होली खेलने के लिए लोग रंगों की बजाय कोयले, गोबर और कीचड़ का प्रयोग करते थे। वर्तमान में भी कुछ लोग इसी तरीके से होली मनाते हैं। यह न केवल त्वचा के लिए बल्कि आंखों के लिए भी खतरनाक है। संवाद


इनसेट
ऐसे मनाए सेफ होली
होली में इको फ्रेंडली रंगों का प्रयोग करें।
रंगों के आंखों में जाते ही ठंडे पानी से धोए।
होली खेलने से पहलेे बालों सहित पूरे शरीर पर सरसों का तेल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed