फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   History Teaches Without Teacher

इतिहास के शिक्षक का पद सृजित नहीं, पीटीए शिक्षक के भरोसे चल रही पढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
History Teaches Without Teacher
बागेश्वर का जीआईसी काफलीगैर। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में इतिहास विषय स्वीकृत होने के बाद पढ़ाई भी चल रही है, लेकिन इतिहास प्रवक्ता का पद सृजित नहीं है। पीटीए शिक्षक के भरोसे शिक्षण कार्य चल रहा है। विद्यालय में प्रवक्ताओं के चार पद और एलटी शिक्षक का एक पद भी रिक्त चल रहा है। शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

काफलीगैर इंटर कॉलेज को 1989 में इंटरमीडिएट की मान्यता मिली थी। वर्तमान में यहां 326 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में प्रवक्ताओं के नौ पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष पांच में प्रवक्ता तैनात हैं। दो पदों की जिम्मेदारी अतिथि शिक्षक संभाल रहे हैं, जबकि दो पद रिक्त चल रहे हैं। एलटी सहायक अध्यापकों के 11 पदों के सापेक्ष 10 पद पर शिक्षक तैनात हैं, जबकि गणित विषय के शिक्षक का एक पद रिक्त चल रहा है। शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। इतिहास विषय की मान्यता मिलने के बावजूद प्रवक्ता का पद नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विद्यालय को नए भवन की भी दरकार
बागेश्वर। विद्यालय को शिक्षकों के अलावा भवन की भी जरूरत है। विद्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर है। 10 कमरों में शिक्षण और कक्षा-कक्षों का संचालन हो रहा है। चार नए कमरे बने हैं, लेकिन उनमें वर्चुअल लैब सहित अन्य कार्य संचालित हो रहे हैं। प्रधानाचार्य राजीव निगम ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी और भवन निर्माण को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है, हालांकि अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों और प्रवक्ताओं के पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही जिले के विद्यालयों में प्रवक्ताओं और शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे। भवन निर्माण की मांग शासन को भेजी गई है।
पदमेंद्र सकलानी, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed