फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hindi Hain ham

शीर्ष पर रहे परचम हिंदी का, यही हमारी अभिलाषा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hindi Hain ham
बागेश्वर जीजीआईसी में पुरस्कारों के साथ छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अमर उजाला फाउंडेशन के हिंदी हैं हम आओ मनाएं उत्सव अपनी भाषा का अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा 11 और 12वीं में पढ़ने वाली 45 छात्राओं के मध्य प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा 12 की भावना कांडपाल ने प्रतियोगिता जीती। दूसरे स्थान पर कक्षा 12 की दीक्षा मनराल रहीं, कक्षा 12 की ही मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की विजेता भावना कांडपाल ने निबंध की शुरूआत कविता से करते हुए लिखा कि हिंद देश के हम निवासी, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा, शीर्ष पर रहे परचम हिंदी का, यही हमारी अभिलाषा। उन्होंने भाषाओं का वर्णन करते हुए लिखा कि विश्व में करीब तीन हजार भाषाएं बोली जाती हैं। उनमें से हिंदी भी एक भाषा है। हिंदी भाषा की जननी संस्कृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं दीक्षा मनराल ने भी निबंध की शुरूआत कविता से की। लिखा कि मातृभाषा बिन व्यर्थ है, दुनिया का सब ज्ञान, भारत मां की बोली हिंदी करो इसका सम्मान। उन्होंने लिखा कि हिंदी की उत्पत्ति संस्कृत के सिंधु शब्द से हुई।
हिंदी को संस्कृत की बड़ी बेटी कहा जाता है। हिंदी राष्ट्रभाषा होने के नाते अपनी अलग पहचान रखती है। तीसरे स्थान पर रहीं मोनिका ने भी कविता से ही शुरूआत करते हुए लिखा कि हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है। हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।

विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य शोभा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता शिक्षिका अंजू दिगारी की देखरेख में संपन्न हुई। शिक्षिका विद्या, धर्मा कोहली, नीलम रावत, दीपा उपाध्याय, तुलसी बिष्ट, मंजू हुलोरिया, नीमा उपाध्याय, ममता वर्मा, सरोज टम्टा ने अभियान की सराहना की।
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। अभियान से लोगों का ध्यान हिंदी के संरक्षण की ओर जाएगा।
शोभा प्रधानाचार्य जीजीआईसी बागेश्वर।
हिंदी के संरक्षण के लिए जनप्रिय अखबार अमर उजाला का प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।
भावना कांडपाल
हिंदी के विकास के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। हिंदी सबसे उत्कृष्ट भाषा है। इसका सम्मान होना चाहिए।
दीक्षा मनराल
हिंदी प्यारी भाषा है। हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।
मोनिका छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed