{"_id":"8183bf3b36e4b92ff8f788d0b1661a89","slug":"himotthan-project-coordination-committee-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमोत्थान परियोजना समन्वय समिति की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमोत्थान परियोजना समन्वय समिति की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा ट्रस्ट की हिमोत्थान परियोजना के तहत आयोजित समन्वय समिति की बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी ने पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी सभी विभागों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने सोसायटी के अधिकारियों से तहसील, ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से भी तालमेल बनाने को कहा। डॉ. राजेंद्र सिंह कोश्यारी ने बताया कि ट्रस्ट जिले में पशुपालन, खेती, बागवानी, शिक्षा के क्षेत्र में आजीविका आधारित परियोजना संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत करीब 97 गांवों के आठ हजार ग्रामीणों के साथ हिमोत्थान सोसायटी, चिराग, कपकोट सेवा समिति, सीमार संस्थाओं के माध्यम से कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेती क्षेत्र में प्याज बीज उत्पादन, दाल मिल स्थापना, उन्नत बीजों की तकनीक का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जबकि पशुपालन के तहत चारा उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जनपद के तीन ब्लॉकों में तीन डेरियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में मनीष झा, सुरेश नेगी, प्रह्लाद कोश्यारी ने भी हिमोत्थान परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डॉ. महेश कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) आरसी आर्या सहित पशुपालन, कृषि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन